फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to the death of laborer in the thresher during wheat rust

गेहूं मड़ाई के दौरान थ्रेसर में फंसकर मजदूर की मौत

Tue, 01 May 2018 11:24 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 01 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Due to the death of laborer in the thresher during wheat rust
चंद्रशेखर के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव भाटनखेड़ा में सोमवार रात थ्रेसर से गेहूं की कटाई के दौरान युवक थ्रेसर के साफ्ट में फंस गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ रहे लोगों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौरावां थानाक्षेत्र की ग्रामसभा भाटनखेड़ा के मजरे बक्सपुर निवासी गुरुप्रसाद ने पड़ोसी गांव मुसंडी निवासी मोहम्मद नफीस का खेत किराए पर लिया था। सोमवार रात नफीस खेत में गेहूं की फसल की कटाई करा रहे थे। गुरुप्रसाद ने गांव के ही चंद्रशेखर कुशवाहा (40) पुत्र भगवानदीन को मजदूरी पर काम करने के लिए बुलाया था। वह थ्रेसर पर गेहूं काट रहा था। अचानक थ्रेसर का झटका लगने से चंद्रशेखर साफ्ट में गिर गया। वह पट्टे में फंस गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरुप्रसाद ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने  शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रशेखर की मौत से पत्नी बिटाना के अलावा चार बच्चों में शिवमोहनी(17), शिवराज(7), अंशूदेवी(5) व  आदर्श (3) हैं। घटना के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed