फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drug addiction, left stones, six wounded

नशेबाजी में मारपीट, चले पत्थर, छह घायल

Sat, 03 Mar 2018 11:26 PM IST
unnao
unnao Updated Sat, 03 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction, left stones, six wounded
परिचय- जिला अस्पताल में इलाज कराते देबीखेड़ा में मारपीट में घायल हुए लोग। - फोटो : amarujala
उन्नाव। शहर कोतवाली के गांव देवीखेड़ा में नशेबाजी के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के साथ ही जमकर ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। यहां एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का मुदकमा दर्ज कर लिया है। इसमें पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


शहर के मगरवारा चौकीक्षेत्र के गांव देवीखेड़ा निवासी रवी पुत्र रामकुमार का गांव के ही रामसिंह पुत्र गया प्रसाद से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनाें पक्षों के लोग एकत्र हो गई। लाठी-डंडे चलने के साथ ही दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट व ईंट-पत्थर चलने से रवी पक्ष से कन्हैया पुत्र मेवालाल व दिनेश पुत्र जगरूप घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष से रामसिंह व नंदकिशोर पुत्र बुद्धीलाल को भी मामूली चोटें आई हैं। मारपीट का ग्रामीणों की भीड़ जमा होने की सूचना मिलते ही मगरवारा चौकी इंचार्ज के अलावा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। रवी ने बताया कि बताया कि वह अपने जीजा रामनरेश पुत्र मेवालाल के साथ बाइक से दुकान जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी रास्ते में रामसिंह ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर उतर आए। रवी की तहरीर पर पुलिस ने रामसिंह पुत्र गयाप्रसाद लोध, नंदकिशोर पुत्र बुद्धीलाल, नीरज पुत्र राजेश, गोरेलाल पुत्र मिश्रीलाल व बाले पुत्र हसनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल आरविंद सिंह ने बताया कि मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने तहरीर दी थी। पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें दो की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed