फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dowary death, chaos in postmortem house

दहेज हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम में हंगामा

Mon, 08 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 08 Aug 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
dowary death, chaos in postmortem house
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोतवाली क्षेत्र के देवगांव में संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे से लटका मिला था। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन घर से निकल गए। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगा शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रविवार पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की भाभी ने जमकर हंगामा काटते हुए ससुरालियों को सबक सिखाने की बात कही। उधर देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की बात सामने आई है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवगांव निवासी सुशील कुमार कुशवाहा की पत्नी शोभा (25) का शव शनिवार घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को ससुरालीजन घर से गायब मिले। जिस पर परिजनों ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा हंगामा काटा। फतेहपुर बिंदकी के सोह गांव निवासी मृतका के पिता शिवशंकर ने बताया की तीन वर्ष पहले बेटी की शादी की थी। शादी के बाद दामाद शुशील विदेश चला गया। जून महीने में वह घर लौटा था। ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर बेटी को अक्सर प्रताड़ित करते थे। विदेश से लौटे पति ने कार की मांग पूरी न होने पर बेटी शोभा को मारा पीटा। उसने पति शुशील, सास शिवकांती, ससुर नंदकिशोर व देवरानी पूनम के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची मृतका की भाभी बीना ससुरालियों पर जमकर बरसी। उसने बताया कि दहेज की मांग करने पर उसने शहर के लोकइयाखेड़ा में ननद के नाम 10 लाख का प्लाट खरीदा। जिसमें उसके पति सुशील को नामिनी बनाया। इसके बाद भी पति व अन्य ससुरालीजन कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते रहे। मांग पूरी न होने पर हत्या का उसके शव को फंदे से लटका दिया। ससुरालियों पर भड़की मृतका की भाभी ने पोस्टमार्टम हाउस में जमकर हंगामा काटा और सभी को सबक सिखाने की बात कही। उधर पोस्टमार्टम सूत्रों की माने तो फांसी लगाने से महिला की मौत हुई है। उसके शरीर में कोई चोट का निशान नहीं है। कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed