{"_id":"5e918498d85a12893b024e1d666a5369","slug":"death-of-former-village-head-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व प्रधान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 16 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव/चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के गांव परमनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक पूर्व प्रधान की मौत हो गई। गुरुवार की रात वह घर के बाहर लेटा था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
परमनी में रहने वाले मंगल (65) गुरुवार को घर में खाना खाने के बाद बाहर लेटने के लिए चला गया। अन्य परिवारीजन भी सो गए। शुक्रवार सुबह जब मंगल का बेटा बबलू उठा तो पिता को बाहर बिस्तर पर नहीं पाया।
इधर-उधर पता लगाया लेकिन कोई पता नहीं चला। कुछ देर बाद घर के बगल में ही रहने वाले रामपाल शौच के लिए घर से निकला। गांव के बाहर जैसे ही पहुंचा तो मंगल को सड़क किनारे पड़ा देखा। उसने सूचना बबलू को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बबलू ने बताया कि पिता मंगल शराब का आदी था। गुरुवार की शाम को जब वह सोने के लिए गया तब भी वह दारू पीए थे। गांव में उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। शव गांव के बाहर कैसे पहुंचा? यह उसकी जानकारी में नहीं है।
उसने बताया कि पिता लगभग बीस साल पहले ग्राम प्रधान रह चुके हैं। बबलू के मुताबिक वह दो भाई हैं छोटा भाई प्रताप दही चौकी स्थित मिर्जा यूनिट में नौकरी करता है। वह शाम को ही फैक्ट्री चला गया था। मां सिद्धेश्वरी घर पर ही थीं। दो भाइयों के बीच में पांच बीघा खेती भी है।
थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मृतक के पुत्र बबलू ने हत्या की आशंका को देखते हुए अज्ञात में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।