फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dancing on the DJ, the girl's uncle knife

डीजे पर डांस को लेकर विवाद, लड़की के चाचा को चाकू मारा

Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 25 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सफीपुर। बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने लड़की के चाचा पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उड़नपुरवा के मजरा इब्राहिमाबाद निवासी रामशंकर पुत्र किशन लाल के घर शनिवार रात बारात आई थी। इस दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। तभी नशे की हालत में गांव के ही लाला पुत्र नन्हक्के का रामशंकर के चचेरे भाई रामनाथ से विवाद हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। लाला अपने घर चला गया। कुछ देर बाद वह घर से चाकू लेकर बारात में पहुंचा। उसने रामनाथ पर वार कर दिया। हमले के बाद वह मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने खून से लथपथ रामनाथ को सीएचसी में भर्ती कराया। सफीपुर कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed