{"_id":"592b15b64f1c1ba915bdb00c","slug":"dabish-dene-gaee-pulis-par-patharaav","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस पर पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिस पर पथराव
उन्नाव
Updated Sun, 28 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
police patrolling
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अचलगंज। मादक पदार्थों के बिक्री की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला-पुरुषों ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने पथराव किया तो पुलिस टीम को बैकफुट पर आना पड़ा। मामला बढ़ता देख अचलगंज थाने से अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पांच नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमला, बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अचलगंज थाना के बेथर गांव में पुलिस चौकी होने के बाद भी मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। रविवार को सूचना पर बेथर चौकी प्रभारी सुनील सिंह, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र पटेल व कष्णचंद्र के अलावा दो महिला आरक्षी कीर्ति व अमिता के साथ दबिश देने पहुंचे। पुलिस को देखते ही गोरखधंधे में लगे पुरुष व महिलाएं हमलावर हो र्गइं। छत से ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इससे पुलिस बैकफुट पर आई।
चौकी इंचार्ज ने एसओ मो. अशरफ को मामले की सूचना दी। अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। मादक पदार्थों की बरामदगी तो नही हुई, लेकिन पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुती सिंह, गीता देवी, सिया दुलारी व सुखबीर समेत 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। बेथर चौकी इंचार्ज सुनील सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया।