फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   criminals looted bank employee

कार सवार बदमाशों ने यात्री के रूप में बैठा बैंक कर्मी से की लूटपाट

Sat, 08 Apr 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नवाबगंज (उन्नाव)।
अमर उजाला ब्यूरो नवाबगंज (उन्नाव)। Updated Sat, 08 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
criminals looted bank employee
लूट - फोटो : अमर उजाला
नवाबगंज (उन्नाव)। वाहन का इंतजार कर रहे बैंक कर्मी को कार सवार बदमाशों ने सवारी के रूप में बैठा लिया और रास्ते में लूटपाट की। जेब में एक हजार रुपये ही मिलने पर बदमाशों ने उसके एटीएम कार्ड छीन लिए और उनका कोड बताने के लिए मारपीट करने लगे। टोल टैक्स पार करते समय एक फुटपाथी दुकानदार ने युवक को कार में छटपटाते हुए देखा तो टोल कर्मियों को सूचना दी। पीछा करते हुए पहुंचे टोल कर्मियों ने कार को रोकवा लिया। घटना की जानकारी होने पर बदमाशों की पिटाई की और पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस पीड़ित और लुटेरों को साथ लेकर थाने गई है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए युवक पेशेवर बदमाश लग रहे हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़ित बैंक कर्मी से तहरीर लिखने को कहा है।
विज्ञापन

कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के झागाखेड़ा निवासी राहुल सविता पुत्र विजय कुमार लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित सिंडीकेट बैंग में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार देर शाम करीब 8.30 बजे वह लखनऊ के आईटी चौराहा के पास कानपुर अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था तभी एक सफेद रंग की कार आकर रुकी। कार में सवार दो युवकों ने उसे 50 रुपये किराया पर कानपुर छोड़ने की बात कह कर बैठा लिया। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर बनी पुल के पास सुनसान स्थान पर कार चला रहे युवक ने किराया मांगा। जैसे ही राहुल ने पर्स निकाला चालक के साथी ने पर्स छीन लिया। पर्स में केवल 1000 रुपये निकलने पर बदमाशों ने राहुल के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी। इसके बाद बदमाश ने राहुल की कनपटी में तमंचा लगा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दो एटीएम कार्ड लूट लिए और उनके कोड नंबर बताने का दबाव बनाने लगे। कोड बताने से इनकार करने पर बदमाशों ने राहुर के साथ मारपीट की और हत्याकर शव को किसी नाले में फेंकने की भी धमकी दी। पीड़ित बचाव के लिए चीखता चिल्लाता रहा लेकिन कार के सभी शीशे बंद होने से कोई शोर नहीं सुन पाया। नवाबगंज टोल टैक्स बैरियर पार करते समय यहीं पर पान मसाला व कांफेंसरी की दुकान खोले दुकानदार जयदीप यादव ने कार में राहुल को मदद के लिए छटपटाते हुए देखा लेकिन तबतक कार उन्नाव की ओर निकल चुकी थी। जयदीप ने टोल कर्मियों को सूचना दी तो तीनचार कर्मी बाइक से कार के पीछा किया और कुछ दूर पर कार रोकवा लिया। मामले की जानकारी होने पर टोल कर्मियों ने दोनों बदमाशों की पिटाई की और पुलिस चौकी इंचार्ज विश्वदेव सिंह को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में लुटेरों में एक ने अपना नाम राहुल मिश्रार निवासी तालकटोरा लखनऊ और दूसरे ने अपना नाम जावेद निवासी अमीनाबाद लखनऊ बताया है। पुलिस को शक है कि दोनों युवक शातिर लुटेरे हैं जो लोगों को झांसा देकर सवारी के रूप में बैठाते हैं और रास्ते में लूटपाट करके फेंक देते हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लग्जरी कार किसकी है। उन्होने बताया कि पीड़ित राहुल सविता की तहरीर पर दोनों बदमाशों के खिलाफ लूटपाट और जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed