फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Children murdered bodies thrown into the river

बच्चे की हत्या कर शव नाले में फेंका

Tue, 21 Feb 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 21 Feb 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Children murdered bodies thrown into the river
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
घर के बाहर खेलते समय शनिवार शाम से लापता बच्चे का शव रविवार सुबह गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में मिला। घटना की सूचना पाकर एसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्निफर डाग और फील्ड यूनिट ने भी मौके पर जांच की। मृतक के पिता ने गांव के तीन लोगों पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता के अनुसार तीन आरोपियों से उसके बेटे का विवाद हुआ था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर आंट गांव निवासी नारायण लोधी का बेटा आकाश (नौ) शनिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पिता ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी, लेकिन चुनाव मतदान की तैयारियों में व्यस्त पुलिस नहीं पहुंची। रविवार सुबह खेतों की ओर जा रहे लोगों ने गांव के बाहर नाले में आकाश का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


बच्चे का शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को हत्या करके शव फेंके जाने की सूचना दी। एसपी नेहा पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद स्निफर डाग और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक आकाश के सिर व गले में गहरी चोटें हैं। मृतक के पिता के अनुसार दस दिन पहले गांव में खेलते समय आकाश का गांव के ही कुछ बच्चों से विवाद हो गया था। इस पर गांव के ही कपिल पुत्र शंकर शरण ने आकाश की पिटाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश ने अपनी मां सन्नो को इसकी जानकारी दी तो वह शिकायत लेकर कपिल के घर भी गई थी। शिकायत से नाराज कपिल, ध्रुव व सुग्रीव पुत्र रामू ने सन्नो को भी पीटा था। सन्नो ने पुलिस से शिकायत की इसके बाद कपिल ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि इसी खुन्नस में तीनों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी है। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने नामजद एफआईआर कराई है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

शनिवार देर शाम आकाश के लापता होने की सूचना सन्नो ने 100 नंबर और कोतवाली पुलिस को दी थी। उसके बाद भी पुलिस ने मामले में ध्यान नहीं दिया। अगर समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच जाती और बच्चे की तलाश करती तो आकाश की जान बच सकती थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहले पोस्टमार्टम हाउस बाद में गांव जाकर परिजनों से भी मुलाकात की और घटना का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आकाश की हत्या सिर पर वजनी चीज मार कर की गई है। अनुमान है कि जिस चीज से हमला किया गया वह ईंट भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के गले में भी चोटें हैं। गला घोटने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed