फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Chemical on the Face of Student

छात्रा के चेहरे पर डाला केमिकल

Fri, 12 May 2017 12:45 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Fri, 12 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chemical on the Face of Student
पीड़िता से पूछताछ करने जिला अस्पताल पहुंची एसपी नेहा पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शौच गई छात्रा के चेहरे पर नकाबपोश युवक ने एसिड डाल दिया। दबंगों के भय से छात्रा के परिजन घटना को करीब बारह घंटे तक दबाए रहे। गुरुवार सुबह किसी ने यूपी 100 में घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी आनन-फानन पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, चेहरे पर घातक केमिकल पोतने का मुकदमा दर्ज किया है। आशंका पर पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बारासगवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा बुधवार देर शाम छोटी बहन के साथ घर के पीछे खेत में गई थी। तभी दस्तानें पहने एक युवक ने छात्रा के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। एसिड पड़ते ही छात्रा चीख पड़ी। बहनों की चीख सुनकर बहन व कई अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची, नकाबपोश भाग निकला। छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने छात्रा का प्राइवेट डाक्टर के पास इलाज कराया और मामले को दबाए रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो आरोपी युवक दबंग परिवार से है। परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे किसी अंजान व्यक्ति ने यूपी 100 में सूचना देकर नाम व पता दर्ज कराया। एएसपी आरएस गौतम बारा सगवर पुलिस के साथ पीड़ित के घर पहुंचे। बातचीत की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।डाक्टरों की टीम ने छात्रा का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना मिलते ही एसपी नेहा पांडेय भी पहुंच गईं। एसपी ने पीड़िता से अकेले में बातचीत की। बारासगवर थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। शाम करीब चार बजे बारासगवर थाना प्रभारी टीम के साथ पीड़ित छात्रा के गांव पहुंचे और शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गए।

पुलिस के मुताबिक, केमिकल तेजाब नहीं
पुलिस, प्रेम प्रसंग भी घटना की वजह मानकर चल रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आरएस यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बताया कि छात्रा के चेहरे पर दाहिनी तरफ और नाक पर केमिकल के छींटे पड़े हैं। उन्होंने बताया कि केमिकल तेजाब नहीं है। वह बैट्री का पानी, ट्वायलेट क्लीनर या इसी तरह कोई अन्य केमिकल हो सकता है। छात्रा के चेहरे की केवल ऊपर त्वचा ही झुलसी है।

आरोपी गिरफ्त में, पुलिस का इंकार
एसपी के अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही बारा पुलिस दल बल के साथ पीड़ित छात्रा के गांव पहुंची और दबंग परिवार के एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस किसी भी युवक की गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच की बात जरूर कही।


थाने में मौजूद युवक की हथेली है झुलसी
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने शक के आधार पर गांव से जिस युवक को हिरासत में लिया है। उसके दाईं हथेली में झुलसने का निशान है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने युवक के पास से एक शर्ट बरामद की है। जो एसिड से जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed