{"_id":"5af337a94f1c1ba0098b8ef6","slug":"charged-with-rifle-to-daraoga-police-detained-in-the-jungle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को धक्का देकर भागा बंदी, पुलिस ने जंगल में दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा को धक्का देकर भागा बंदी, पुलिस ने जंगल में दबोचा
unnao
Updated Wed, 09 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आसीवन थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राहुल
- फोटो : amarujala
चकलवंशी (उन्नाव)। लाखों की चोरी के आरोपी को बिहार प्रांत के मधेपुरा से नोएडा लेकर जा रही पुलिस को झांसा देने के बाद दरोगा को धक्का देकर आरोपी रात के अंधेरे में भाग निकला। सूचना पर आसीवन थाना पुलिस ने जंगल में कांबिंग कर सुबह दबोच पाया। भागने के दौरान बंदी को चोटें भी आईं। पुलिस ने इलाज कराने के बाद जेल भेज दिया।
बिहार प्रांत के जिला व थाना मधेपुरा मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी राहुल गुप्ता पुत्र शंभू प्रसाद नोएडा के गौतमबुद्ध नगर स्थित एक ट्यूबलाइट बनाने वाली फैक्ट्री में स्क्यिोरिटी गार्ड था। करीब एक महीने पहले वह फैक्ट्री मालिक के आफिस से 2.65 लाख रुपये चोरी कर भाग निकला था। पुलिस को जांच में राहुल का सीसीटीवी फुटेज मिला था। नोएडा के गौतमबुद्ध नगर थाने मेें मुकदमा दर्ज किया गया था। नोएडा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। दो दिन पहले नोएडा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहुल बिहार प्रांत के मधेपुरा स्थित पुरानी बाजार में है। एसआई रवी मलिक व सिपाही राकेश कुमार बिहार प्रांत पहुंचे। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने बिहार प्रांत में ही कोर्ट में पेश किया। पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर नोएडा जा रही थी। पुलिस उसे बस से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते नोएड लेकर जाने लगी। मंगलवार रात करीब 12 बजे आसीवन थानाक्षेत्र के गौरियकला गांव के निकट बंदी राहुल ने उल्टी होने की बात कही। इस पर दरोगा रवी मलिक ने बस रुकवाई। बंदी को बस से नीचे उतारा गया। यहां उसने सिपाही से पानी मांगा। सिपाही जैसे ही पानी की बोतल लेने के लिए बस में चढ़ा, वह दरोगा को धक्का देकर हाथ छुड़ाने के बाद खेतों से होते हुए जंगल में भाग गया। दरोगा रवी मलिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसीवन एसओ नारदमुनि सिंह ने रात में ही घेराबंदी शुरू की। बुधवार सुबह चार बजे उसे जंगल से दबोच लिया। जंगल में भागते समय बंदी घायल हो गया। पुलिस ने सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भी इलाज कराया। हालत में सुधार होने पर बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।