फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CC TV camera footage taken from photographs of robbers .

सीसीटीवी फुटेज से मिले सोना लुटेरों के फोटो

Tue, 01 Sep 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Tue, 01 Sep 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
सात किलो सोना लूट कांड में पुलिस को कुछ कामयाबी मिली है। दिल्ली से आए
विज्ञापन
एक्सपर्ट ने कोरियर कंपनी की वैन और टोल टैक्स बैरियर में लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज से दो लुटेरों के फोटो हासिल कर लिए।

इनमें एक को पुलिस पहचानती है। दूसरे की पहचान के लिए पुलिस को अब पब्लिक का सहारा है। इसके लिए एसपी ने मीडिया और सोशल मीडिया पर लुटेरों के फोटो वायरल किए हैं। लुटेरों की सूचना देने वाले को पचास हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

सोहरामऊ थाना क्षेत्र में हाइवे पर शुक्रवार की रात कानपुर के सर्राफों का सात किलो सोना सिक्वेल ग्लोबल क्रिटिकल लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड की कोरियर वैन से लूटा गया था। वैन सोने के बिस्कुट और ज्वैलरी लेकर लखनऊ जा रही थी।

सफेद बोलेरो में सवार बदमाशों ने अजगैन थाना क्षेत्र स्थित टोल टैक्स बैरियर पार करते ही वैन को कई बार रोकने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। करीब दस किलोमीटर आगे लखनऊ और उन्नाव जिले की सीमा पर सई नदी पुल के पास बदमाशों ने वैन को रोका और उसके शीशे पर रिवाल्वर रखकर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाईं जिससे चालक हरिश्चंद्र यादव निवासी ग्राम मवई थाना हसनगंज की मौत हो गई।

बगल की सीट पर बैठे सिक्योरिटी गार्ड रामबचन पांडेय निवासी ग्राम गोपरी चांदरपुर जिला अंबेडकरनगर घायल हो गया था। सिक्योरिटी गार्ड का लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

बदमाश, चालक की सीट के पीछे बैठे कस्टोडियन सुनील कुमार मिश्रा निवासी बरगवां थाना आशियाना जिला लखनऊ से सोने के बिस्कुट और ज्वैलरी से भरे दो थैले छीनकर भाग निकले थे। बैगों में 7 किलो 19 मिलीग्राम सोना था। चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट लुटने से बच गए थे।

इस सनसनीखेज वारदात ने सूबे में हड़कंप मचा रखा है। जांच में जुटी पुलिस को दो लुटेरों के फोटो मिले हैं। एक लुटेरे की पहचान कर ली गई है। दूसरे की पहचान के लिए एसपी पवन कुमार ने सोमवार को फुटेज से निकाली गई फोटो मीडिया को जारी की।

उन्होंने लुटेरे की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि टोल टैक्स बैरियर की फुटेज से सफेद रंग की बोलेरो की फोटो भी निकाली गई है। इस फोटो में बोलेरो में चार बदमाश नजर आ रहे हैं।

पुलिस को मिले कई अहम क्लू
उन्नाव। अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें अपने-अपने टास्क पर लगातार काम कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ टीमों को अहम क्लू मिले हैं। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए सभी टीमें जी जान से जुटी हैं।

लुटेरों का गैंग पूर्वांचल के होने की आशंका
उन्नाव। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों की चाल-ढाल और पहनावा देखने से गिरोह पूर्वांचल के आजमगढ़ या मऊ का होने की आशंका है। इनकी धरपकड़ के लिए एटीएस की चार टीमें पूर्वांचल क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं।

मोबाइल का इस्तेमाल कम ही करता है गैंग
उन्नाव। क्राइम ब्रांच के सूत्र बताते हैं कि सोना लूट की वारदात करने वाला गिरोह काफी शातिर है। सूत्रों का कहना है कि अगर लुटेरे पूर्वांचल के उसी गिरोह से जुड़े हैं, जिसकी आशंका है तो सर्विलांस सेल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि यह गिरोह मोबाइल फोन का इस्तेमाल बहुत ही कम करता है।

बर्खास्त सिपाही को उठाया, की पूछताछ
उन्नाव। वर्ष 2006 में 19 दिसंबर की सुबह कानपुर से 13 किलो सोना लेकर लखनऊ जा रहे पुरुषोत्म ज्वैलर्स के क्वालिस चालक की हत्या कर 13 किलो सोना लूट की घटना में शामिल रहे पुलिस के बर्खास्त सिपाही रमाकांत यादव को रविवार रात दबोच लिया गया।

बर्खास्त सिपाही ने अब तक जो भी जानकारी दी है, उससे जांच टीमों को कुछ खास हासिल नहीं हो पाया है। इस घटना में बर्खास्त सिपाही का भी हाथ होने की आशंका जता रही पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवाई तो घटना के समय उसकी लोकेशन फैजाबाद में मिली। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed