फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CBI to submit report in high court today

आज हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी सीबीआई

Tue, 01 May 2018 11:17 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 01 May 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गांव की एक किशोरी से दुष्कर्म और न्यायालय में दायर याचिका वापस न लेने पर उसके पिता की पिटाई से हुई मौत मामले में सीबीआई बुधवार को हाईकोर्ट में अपनी प्राथमिक जांच की रिपोर्ट पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट विधायक कुलदीप सेंगर और उन पर दर्ज मुकदमे के भविष्य का संकेत दे सकती है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक निवासी किशोरी ने भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर जून 2017 में घर में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। किशोरी के मुताबिक उसे पड़ोस में रहने वाली शशि सिंह नौकरी दिलाने का झांसा देकर विधायक के घर लेकर गई थीं। किशोरी की मां के मुताबिक उसने विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने से लेकर जिला व लखनऊ जोन के पुलिस अधिकारियों तक को प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण लेकर 156 (3) के तहत याचिका दी। याचिका वापस लेने के लिए विधायक और उनके भाई लगातार दबाव बनाते रहे। आरोप है कि 3 अप्रैल 2018 को इसी मुकदमे में पेशी के लिए किशोरी का पिता दिल्ली से आया था। पेशी की अगली तारीख 12 अप्रैल निर्धारित होने पर वह अपनी बीमार मां को दवा दिलाने के लिए गांव जा रहा था। रास्ते में विधायक के भाई अतुल सिंह ने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की।  इसके बाद अपने घर के पास पेड़ में बांधकर पीटा था। इसके बाद विधायक ने पुलिस पर दबाव बनाकर किशोरी के घायल पिता के खिलाफ मारपीट और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बिना समुचित इलाज कराए 4 अप्रैल को जेल भिजवा दिया। मृतक की पत्नी (किशोरी की मां) ने विधायक के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। विधायक के भाई का नाम हटाकर रिपोर्ट दर्ज की गई। जेल में बंद किशोरी के पिता की 8 अप्रैल की रात हालत बिगड़ने पर जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया। मामला मीडिया में आने के बाद प्रदेश सरकार पर सवाल उठे तो आनन-फानन में एसआईटी गठित कर 12 अप्रैल को जांच कराई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन के निर्देश पर विधायक के भाई अतुल सिंह व उनके चार अन्य साथियों पर किशोरी के पिता की हत्या मुकदमा दर्ज कराया गया। 13 अप्रैल को मामला देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया। विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर लेकर किशोरी से दुष्कर्म और उसके पिता की हत्या की जांच कर रही सीबीआई को उच्च न्यायालय इलाहाबाद पीठ के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष मामले की प्राथमिक जांच की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। विधायक के समर्थक ही नहीं विरोधियों को भी बुधवार को पेश की जाने वाली रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

--------------------------------------------------------------
कमला कांत शुक्ला, अवधेश, पुत्तन द्विवेदी, रजऊ, मुन्ना, धीरू, लाला यादव, अंकित पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed