{"_id":"5acfa2444f1c1b863d8b4d77","slug":"bolero-drives-bike-and-warts-to-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक सवार युवक व मौसा को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ने बाइक सवार युवक व मौसा को रौंदा
unnao
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के ललऊखेड़ा के निकट तेज रफ्तार बोलरो ने बाइक सवार युवक व उसके मौसा को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शहर कोतवाली के मोहल्ला केसरीखेड़ा निवासी नीरज (25) पुत्र धनपत अपने मौसा सिकंदरपुर सरोसी निवासी रामकिशन (35) पुत्र बुलाकी के साथ बाइक से अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा निवासी मामा प्रकाश पुत्र सुंदरलाल के यहां जा रहा था। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर शहर कोतवाली ललऊखेड़ा के निकट एक गेस्ट हाउस के निकट तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में युवक व उसके मौसा की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। नीरज की जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने शिनाख्त की। इसके बाद परिजनाें को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची नीरज की मां मालती ने बताया कि बेटा मौसा रामकिशन के साथ दही चौकी स्थित एक फैक्ट्री में जूतों के अपर बनाने का काम करता था। वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बेेटे की मौत से मालती के अलावा परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। रामकिशन छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक की पत्नी गोमती के अलावा बच्चों में मोहित (10) व हिमांशु (8) हैं। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि पकड़ी बोलेरो में हरदोई जिले का नंबर लिखा हुआ है। गाड़ी में शादी का सामान लदा है।