{"_id":"5ae8a8f94f1c1b87648b53e9","slug":"banda-s-rape-victim-meets-teenager-promises-to-give-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा की रेप पीड़िता ने किशोरी से की मुलाकात, साथ देने का वादा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांदा की रेप पीड़िता ने किशोरी से की मुलाकात, साथ देने का वादा
unnao
Updated Tue, 01 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
नहर निरीक्षण भवन में पीड़ित किशोरी से मुलाकात करती बांदा की रेप पीड़िता।
- फोटो : amarujala
उन्नाव। किशोरी व उसके परिवार को मदद देने के लिए लोग सामने आने लगे हैं। बुधवार को बांदा की रेप पीड़िता और मुस्लिम लीग के लोगों ने किशोरी से मुलाकात की। 2010 में बांदा के तत्कालीन विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी के उत्पीड़न का शिकार युवती मंगलवार को किशोरी के गांव पहुंची। बाद में जानकारी होने पर शहर के नहर निरीक्षण भवन पहुंचकर किशोरी व उसके परिवार से मुलाकात की। किशोरी ने न्याय मिलने में आशंका जताई तो रेप पीड़िता ने सांत्वना दी। युवती ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए सीबीआई और न्यायपालिका पर भरोसा जताया। रेप पीड़िता युवती ने किशोरी को न्याय की इस लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का वादा किया। मीडिया के सहयोग को भी सराहा। रेप पीड़िता ने किशोरी के गांव में लोगों से बात करने का प्रयास किया गया। किसी ने मुंह नहीं खोला।
वहीं मुस्लिम लीग संगठन की यूथ विंग के राष्ट्रीय महासचिव सीके जुबेर, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. मोहम्मद मतीन खान सहित आठ सदस्यों ने मंगलवार को नहर निरीक्षण भवन में किशोरी व उसके परिवार से मिलकर न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इन्होंने बताया कि 9 मई को संगठन दिल्ली में एक सेमिनार का आयोजन कर रहा है। इसमें इस तरह की पीड़िताओं को आमंत्रित किया गया है। इस सेमिनार में किशोरी को भी आमंत्रित किया गया है।
इनसेट
उच्च न्यायालय में पक्ष रखेगा किशोरी का चाचा
विधायक के भाई मनोज सिंह पर गांव में गवाहों को धमकाने की शिकायत करने वाले किशोरी के चाचा ने उच्च न्यायालय में भी में याचिका दायर करने की बात कही है। इसके लिए वह मंगलवार को इलाहाबाद के लिए रवाना हो गया। किशोरी के चाचा के मुताबिक जिन बिंदुओं पर अभी जांच नहीं हुई है, और जिन बिंदुओं को जांच में शामिल किया जाना जरूरी है, वह उन्हें लेकर न्यायालय में अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
विधायक के समर्थन में निकाला शांति मार्च
बीघापुर। भारतीय जनता पार्टी के बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में फंसाए जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समर्थन में ऊंचगांव चौराहे पर शांति मार्च निकाला। कैप्टन संकटा सिंह ने कहा कि विधायक पर लगाए गए आरोप निचले स्तर की राजनीति से प्रेरित हैं। सभी को सीबीआई जांच व न्यायालय पर भरोसा है। शांति मार्च में सुरेंद्र सिंह, अरुण दीक्षित, कमला कांत शुक्ला, अवधेश, पुत्तन द्विवेदी, रजऊ, मुन्ना, धीरू, लाला यादव, अंकित पांडे मौजूद रहे।