सराफ से लूट का प्रयास, दोस्त पर झोंका फायर, घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन थानाक्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अभिषेक पुत्र बलराम की सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जैतीपुर बाजार में सराफा की दुकान है। रोज की तरह वह गुरूवार देर शाम करीब सात बजे दुकान बंद करके घर लौट रहा था। सराफ अभिषेक गौरा गांव के निकट ही पहुंचा था तभी उसे बाइक सवार युवकों के पीछा करने का शक हुआ। अभिषेक ने जेब से मोबाइल निकाला और एक हाथ से बाइक चलाते हुए जैतीपुर गांव में रहने वाले अपने दोस्त धीरू को फोन कर इसकी जानकारी दी और दोस्तों के साथ पहुंचने को कहा। कुछ दूर चलने पर सुनसान स्थान पर तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर अभिषेक को रोक लिया और लूटपाट का प्रयास करने लगे। लगभग दस मिनट में ही धीरू पुत्र देवीप्रसाद अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गया। खुद को घिरता देख बदमाश भागने लगे। धीरू ने लाल रंग की बाइक सवार एक लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाश के साथी ने धीरू पर फायर कर दिया। चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में छर्रे लगने से धीरू घायल हो गया और बदमाश भाग निकले। अभिषेक अन्य साथियों की मदद से धीरू को लेकर नवाबगंज सीएचसी पहुंचा और पुलिस को घटना की सूचना दी। अजगैन कोतवाल संतोष तिवारी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सराफ अभिषेक और उसके साथी धीरू से घटना की जानकारी ली। अभिषेक ने बताया कि उसके बाद लगभग दो लाख रुपये के चांदी के जेवर थे। लुटेरे उसे ले नहीं जा सके। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जांच की जा रही है।
----------------
सड़क हादसे में तीन घायल
उन्नाव। शहर कोतवाली के शेरअलीखेड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इसमें साइकिल सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल न लाकर कानपुर भिजवा दिया।
कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि कार सवार कानपुर के रहने वाले थे और साइकिल सवार गंभीर था। इसलिए तीनों को उपचार के लिए कानपुर भिजवाया गया। अभी नाम की जानकारी नहीं हो पाई है।