फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Alcohol drunken rods, 9 wounded

शराब के नशे में चटकी लाठियां, 9 घायल

Sun, 04 Mar 2018 11:55 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 04 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Alcohol drunken rods, 9 wounded
-स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराते मारपीट में घायल हुए लोग। - फोटो : amarujala

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के गांव हूसेपुर में शराब नशे में गाली गलौज करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने डंटे और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य पहुंचायाथ। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत माढ़ापुर के मजरे हूसेपुर निवासी यशवंत पुत्र श्रीपाल यादव की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रविवार सुबह गांव के ही विनोद, विनय कुमार, प्रमोद कुमार, सुंदर लाल, निर्भय, रामप्रकाश, सेवकलाल, विपिन कुमार, गिरीश शराब पीकर महेंद्र से गाली-गलौज कर रहे थे। महेंद्र ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। के मुताबिक वह जान बचाकर अपने घर में छिप गया तो हमलावरों ने उसे घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि हमालवरों में किसी ने तमंचे से फायर भी किया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसी विवेक कुमार, मानवेंद्र, नरेश, राकेश, शौमेंद्र, रामनरेश पहुंचे तो बीच-बचाव के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दूसरे पक्ष से गिरीश सिंह का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग सार्वजनिक रास्ते से निकलने पर विरोध करते हैं इसकी लेकर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

---------

ओएचई लाइन की चपेट में आकर झुलसा
उन्नाव। सोनिक रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ श्रीनिवास मिश्र बताया कि मनोज कुमार बलिया के पिथौरा का रहने वाला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा। उसकी हालत में सुधार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed