{"_id":"76d8318474d7964a82444e3765e05bdf","slug":"a-dozen-people-injured-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक दर्जन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में एक दर्जन लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसों में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदर्श नगर में रहने वाली महिला, बहन के साथ बाजा जा रही थी, रास्ते में बाइक ने टक्कर मार दी।
इसके बाद बाइक खंभे से टकरा गई। वहीं, ओरहर मोड़ के पास तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार यात्री घायल हो गए।
सदर कोतवाली के माडर्न बिहार कालोनी में रहने वाले करुणा शंकर की 42 वर्षीय पत्नी शशी पांडेय रविवार को अपनी 20 वर्षीय बेटी मांशी के साथ आदर्शनगर में रहने वाली बहन ज्योति पत्नी मुनेश शुक्ला के यहां आईं थीं। दोपहर को बहन के साथ मार्केट जाने के लिए निकलीं।
सड़क किनारे खड़े होकर वह ऑटो का इंतजार कर रहीं थीं तभी विपरीत दिशा से बाइक से तेज रफ्तार में आ रहे बीघापुर थानाक्षेत्र के इंदेमऊ निवासी विजय (21) ने शशी के टक्कर मार दी। बाद में सामने खंभे में टकरा गए। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, बिछिया संवाददाता के अनुसार, अचलगंज थानाक्षेत्र के ओरहर मोड़ के पास सुबह लगभग ग्यारह बजे टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार शिवकुमारी (32) पत्नी संतोष निवासी अजरैल खेड़ा अजगैन, अशोक (30) गढ़ाकोला बीघापुर, रामदुलारी (35) अटेसुआ अजगैन, राजेश कुमार (40) मुर्तजानगर अजगैन, प्रभूदेई (60) पत्नी इंद्रराज अजरैलखेड़ा अजगैन, पुन्नू सिंह रग्घूखेड़ा बारासगवर सहित छह अन्य लोग घायल हो गए।
इन घायलों को एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि छह अन्य घायलों का अलग-अलग नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक फरार हो गया। अचलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि टेंपो पलटने की कोई भी सूचना जानकारी में नहीं आई है।