फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   रेलवे क्रासिंग में फंसा लोडर, रोकी गई शताब्दी एक्सप्रेस

रेलवे क्रासिंग में फंसा लोडर, रोकी गई शताब्दी एक्सप्रेस

Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेलवे क्रासिंग में फंसा लोडर, रोकी गई शताब्दी एक्सप्रेस
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पार कर रहे लोडर का एक्सल टूटने से लोडर एक झटके के साथ ट्रैक पर खड़ा हो गया। इस दौरान स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का सिग्नल था। गेटमैन की सूचना पर शताब्दी एक्सप्रेस को जैतीपुर स्टेशन पर रोका गया। करीब दस मिनट शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही। उधर, आरपीएफ ने लोडर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



रविवार शाम करीब चार बजे नवाबगंज से हसनगंज जा रहे प्लास्टिक पाइप लदे लोडर का कुसुंभी रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक्सल टूट गया। इससे लोडर ट्रैक के बीचों बीच खड़ा हो गया। इस बीच अप ट्रैक पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के आने का सिग्नल हो गया। गेटमैन की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी देकर शताब्दी एक्सप्रेस का जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराया।
विज्ञापन


गेटमैन ने राहगीरों की मदद से लोडर को ट्रैक के बाहर हटवाया। इस दौरान करीब दस मिनट शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रैक से लोडर हटने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि लोडर चालक हसनगंज निवासी चालक सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा लोडर को भी कब्जे में लिया गया है। रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- आरपीएफ ने चालक को लोडर समेत पकड़ा, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed