{"_id":"5c364598bdec226d6e0941de","slug":"91547060632-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली किसान के घर लूट की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी निकली किसान के घर लूट की घटना
विज्ञापन
चकलवंशी। टिकाना के मजरा चौधरी खेड़ा में किसान के बेटे से लूट की घटना पुलिस की जांच में फर्जी निकली। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बेटे ने रुपये के लिए लूट की कहानी रची थी। घर में रखी राइफल को उसने घर के निकट कुएं में फेंक दिया था। पिता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
आसीवन के टिकाना के मजरा चौधरीखेड़ा निवासी रामऔतार ने मंगलवार को पुलिस को बेटे के साथ लूट होने की सूचना दी थी। रामऔतार के अनुसार सोमवार रात लुटेरों ने उसके बेेटे को गन प्वाइंट पर लेकर राइफल व बक्से में रखे दो लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बेटे योगेंद्र को शक के दायरे में लिया था। बुधवार को जब पुलिस ने बेटे योगेंद्र से पूछताछ की तो वह टूटा गया। योगेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने रामऔतार के घर के बाहर कुएं से राइफल बरामद कर ली।
थानाध्यक्ष आसीवन श्याम कुमार पाल ने बताया कि पिता रामऔतार ने कार्रवाई से इंकार किया है। दो लाख की नगदी के संबंध में रामऔतार ने कोई सूचना नहीं दी है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल के अनुसार घर में खर्च के लिए रुपये न मिलने पर योगेंद्र ने इस घटना को अंजाम दिया था। रामऔतार की ओर से तहरीर न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जब जांच की तो उसे कमरे से एक बंदूक बरामद हुई। ऐसे में पुलिस को शक हो गया था। पुलिस के अनुसार जब लुटेरे राइफल ले गए थे तो उन्हें बंदूक भी ले जानी चाहिए थी।
-बेटे ने रुपयों के लिए रची लूट की कहानी
- दो लाख रुपये रख लिए, कुएं में फेंक दी राइफल