{"_id":"59ac484e4f1c1b03278b4f88","slug":"91504462926-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर ने बच्ची से किया दुष्कर्म
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका गांव में ही किराने की दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी। आरोपी ने अपने लिए सामान लाने की बात कह बच्ची को घर बुलाया और दुष्कर्म किया।
काफ ी देर बाद रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को डाक्टरी के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम को घर से गांव में ही स्थित दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का ही सोलह वर्षीय किशोर उसे मिला और दुकान से अपने लिए सामान लाने की बात कही। सामान के पैसे घर पर देने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
आरोपी के परिजन खेत पर गए थे। घर में मौका पाकर किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। काफ ी देर तक बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद वह रोती हुई रास्ते में मिली। घर पहुंच कर उसने परिजनों को पूरा मामला बताया। पिता ने थाने पहुंच पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि आरोपी पर पाक्सो एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो