फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बालू लदे ट्रक ने दंपति को कुचला, महिला की मौत

बालू लदे ट्रक ने दंपति को कुचला, महिला की मौत

Mon, 11 Feb 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बालू लदे ट्रक ने दंपति को कुचला, महिला की मौत
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के चकलवंशी-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी में बाइक सवार दंपति फि सल कर गिर पड़े। तभी विपरीत दिशा से जा रहे बालू लदे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई है और पति घायल हो गया। मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फ रार हो गया।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर निवासी इदरीश (40) पुत्र नन्हू अपनी पत्नी सूफि या (38) के साथ संडीला में अपने बड़े भाई अमीश से मिलने शनिवार को गया था। वहां से रविवार को लौट रहा था। दोपहर को थानाक्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर रसूलाबाद चौराहे के पास सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण उसकी बाइक फि सल कर सड़क पर गिर गई। तभी संडीला की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक ने उनको रौंद दिया। ट्रक का पहिया पत्नी सूफि या के ऊपर चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना पर पहुंचे रसूलाबाद चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार दुबे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पांच बेटे में एक फ राज की शादी हो चुकी है। शेष शहबाज, शहनवाज, नियाज, निजाम व दो बेटी साबीन और रोजी है। पति इदरीश ने बताया कि उसके बड़े भाई परिवार सहित संडीला में रह कर राजमिस्त्री का काम करते हैं।
विज्ञापन


-सड़क पर फैली गिट्टी पर फिसली थी बाइक, पति घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed