{"_id":"5bad2f53867a557eca0919e0","slug":"81538076499-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बीघापुर। ननिहाल से मामा के साथ अपने घर जा रही बच्ची की स्कूली वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान कभी एक घंटे तक उन्नाव-रायबरेली मार्ग जाम रहा।
थानाक्षेत्र के गांव पिपरहा गांव निवासी पंकज दीक्षित की बेटी निमिषा (3) घाटमपुर काल गांव निवासी नाना शिव भोला तिवारी के यहां गई थी। गुरुवार को वह मामा अमन तिवारी के साथ बाइक से पिपरहा आ रही थी।
बीघापुर-घाटमपुर मार्ग पर काली देवी मंदिर के निकट स्कूली वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बच्ची बाइक से सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसओ मनोज मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
-गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, पुलिस ने शांत कराया