फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सास ने बहू को जिंदा जलाने का किया प्रयास

सास ने बहू को जिंदा जलाने का किया प्रयास

Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सास ने बहू को जिंदा जलाने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव बेहटा गोपी में विवाद के बाद सास ने बहू पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। घर से कुछ दूरी पर दुकान में बैठे पति को जानकारी हुई तो वह घर आया और आग बुझाई और पत्नी को स्वास्थ्य केंद्र ले गया। डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। महिला करीब 75 फीसदी जली है। महिला के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बेहटा गोपी गांव निवासी विमला (32) पत्नी शीलू का शुक्रवार को सास कुसमा से विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान ही सास ने घर पर रखा केरोसिन विमला पर फेंक दिया और आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गांव से कुछ दूरी पर अपनी समोसे की दुकान पर बैठा पति भागकर घर आया। पत्नी को बीघापुर स्वास्थ्य केंद्र लाया। यहां उसका एक दिन उपचार चला। अब उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। झुलसी विमला ने बताया कि उसका विवाह 28 मई 2014 को शीलू के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से ही सास अपनी बेटी के कहने पर प्रताड़ित करती है।
विज्ञापन


खाने को भी नहीं देती। इससे विवाद शुरू हो जाता। विवाद के चलते वह एक महीने पहले अजगैन कोतवाली के गांव सेवरा निवासी पिता रामऔतार के घर चली गई थी। कुछ दिन पहले ही पति लेकर आया था। विवाद में पति भी अपनी मां का साथ देकर उसे ही पीटते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार को मारपीट के बाद उसने बीघापुर थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसी दिन सास ने जला दिया। पीड़िता के मुताबिक उसके दो बेटियां ही हैं। जिससे ससुरालीजन अधिक परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पति शीलू का कहना है कि पत्नी सभी को गालियां देती है। इससे विवाद शुरू हो जाता है। थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

- केरोसिन डालकर लगाई आग, पति ने बचाया, जिला अस्पताल में भर्ती
- पीड़िता का आरोप ससुरालीजन करते हैं प्रताड़ित, पुलिस ने भी नहीं की कोई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed