फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क हादसों में किशोर की मौत, दंपति सहित तीन घायल

सड़क हादसों में किशोर की मौत, दंपति सहित तीन घायल

Tue, 26 Feb 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में किशोर की मौत, दंपति सहित तीन घायल
पाटन। रायबरेली जिले के खीरो थानाक्षेत्र के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारने के बाद खंती में चली गई। घटना में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के गांव दुबाई निवासी अर्जुन यादव (17) पुत्र बच्चूलाल बाइक से रायबरेली जिले के सेमरी चौराहा जा रहा था। उन्नाव रायबरेली मार्ग पर खीरों थानाक्षेत्र के जगन्नाथगंज गांव के निकट तेज रफ्तार एक्सयूवी ने टक्कर मार दी। घटना में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार भी खंती में चली गई। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। सेमरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अर्जुन को स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर लाई। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक दो जुड़वा भाई थे। पिता बच्चूलाल मेरठ की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। मां श्याम दुलारी दुबाई गांव में शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना बिहार थानाक्षेत्र के सुमेरपुर तिराहे पर हुई। सुमेरपुर गांव निवासी बहादुर पासी (40) खेत से पैदल घर लौट रहा था। तिराहे के निकट रायबरेली डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना बिहार-बक्सर मार्ग पर निकट भगवंतनगर सरेनी मोड़ के निकट हुई। यहां ट्रक की चपेट में आने से बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव कुंभी निवासी रामलखन (60) पत्नी प्रेमा को लेकर साइकिल से डाक्टर को दिखाने जा रहा था। बिहार बक्सर मार्ग पर सरेनी मोड़ के निकट मौरंग लदे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में प्रेमा का दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं रामलखन को गंभीर चोटें आईं। घायल दंपति को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed