फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   पतंजलि स्टोर से चोरी हुआ 104 गता माल बरामद

पतंजलि स्टोर से चोरी हुआ 104 गता माल बरामद

Wed, 30 Jan 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि स्टोर से चोरी हुआ 104 गता माल बरामद
उन्नाव। शहर के गांधी नगर स्थित पतंजलि स्टोर में एक माह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 104 गत्ता माल बरामद कर लिया है। स्टोर में चोरी करने वाले 12 आरोपी बांदा जनपद के रहने वाले हैं। उन्होंने उन्नाव के अलावा रायबरेली में भी एक गोदाम से चोरी की थी।
विज्ञापन


शहर के गांधी नगर निवासी सौमित्र गुप्ता का पतंजलि व एक अन्य कंपनी का स्टोर है। 21 दिसंबर की रात स्टोर का ताला तोड़ चोर लगभग 20 लाख रुपये का माल चोरी कर ले थे। सौमित्र गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। माल बरामदगी के प्रयास में जुटी पुलिस को रायबरेली में चोरों के पकड़े जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होेंने रायबरेली के अलावा उन्नाव के स्टोर में भी चोरी की बात कबूल की। सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय ने बताया कि चोरों की निशानदेही पर 104 गत्ता माल बरामद हुआ है। यह माल वह निजी ट्रक से दूसरे स्थान पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। रायबरेली पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार किया था। उन्हाेंने बताया कि रायबरेली पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी चोर बांदा जनपद के रहने वाले हैं। वह आसपास के जिलों में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-20 लाख रुपये कीमत का माल उठा ले गए थे चोर
-रायबरेली व उन्नाव पुलिस ने बरामद किया माल
-चोरी करने वाले 12 आरोपी बांदा के रहने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed