फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   मायके आई महिला का फंदे से लटका मिला शव

मायके आई महिला का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 14 Apr 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
मायके आई महिला का फंदे से लटका मिला शव
बीघापुर। थाना क्षेत्र के चक धौरहरा गांव में रविवार सुबह महिला का शव मायके में गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बीघापुर के घाटमपुर खुर्द के मजरा चक धौरहरा निवासी देवी चरन की पुत्री साधना (22) की शादी दो वर्ष पूर्व अजगैन के संभरखेड़ा निवासी अवधेश के साथ हुई थी। शुक्रवार को ससुराल में विवाद के बाद साधना अपने मायके आ गई थी। शनिवार शाम को पति अवधेश पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा। बातचीत के बाद साधना पति के साथ चली गई। हालांकि पति उसे अपने घर ले जाने के बजाए हसनापुर गांव निवासी अपने मामा के यहां लेकर चला गया। पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ।
विज्ञापन


इस पर रविवार सुबह ही साधना मायके आ गई। यहां उसने घरवालों को विवाद की जानकारी दी। कुछ देर बाद वह घर के बाहर गई और काफी देर तक नहीं लौटी। घरवालों ने खोजना शुरू किया तो उसका शव गांव के बाहर वीरेंद्र सिंह के खेत में पेड़ में फंदे से लटका मिला। साधना के पिता देवी चरन ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि चार माह पूर्व ही साधना ने बेटी को जन्म दिया था। ससुराल से मायके आते वक्त साधना बेटी को ससुराल में ही छोड़ आई थी। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed