{"_id":"5b47a44c4f1c1bb9248b63ba","slug":"61531421772-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दरोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने दरोगा पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दो साल पहले बिहार थाने में तैनात दरोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक वह लगातार शिकायत कर रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार को वह फिर एसपी से मिली और प्रार्थना पत्र दिया। उसने सीएम और डीजीपी से भी शिकायत की है। एसपी ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को अनूप को सौंपी है।
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि 21 अप्रैल 2016 को उसके पति का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। पति की हत्या की गई थी जबकि पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की बात कहकर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के करीब दो महीने बाद उसकी मुलाकात बिहार थाने में तैनात एक दरोगा से हुई। उसने पति की मौत को हत्या साबित कराने में मदद का आश्वासन दिया और उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद दरोगा का अक्सर घर आना-जाना हो गया। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण भी किया। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अपना तबादला फतेहपुर चौरासी थाने में करा लिया। पीड़िता ने तत्कालीन एसपी नेहा पांडेय से शिकायत की तो उन्होंने दरोगा को निलंबित कर दिया था। बाद में दरोगा ट्रांसफर कराकर जिला लखीमपुर खीरी चला गया। अब वहीं पुलिस लाइन में तैनात है। पीड़िता ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री, डीजीपी व एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
- दो साल पहले पति की हत्या के बाद मदद करने के बहाने बढ़ाई थी नजदीकी
-आरोप, शादी का झांसा देकर किया था शारीरिक शोषण