फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   प्रधान के भाई ने जेई को फोन पर दी गाली

प्रधान के भाई ने जेई को फोन पर दी गाली

Thu, 16 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के भाई ने जेई को फोन पर दी गाली
प्रधान के भाई ने जेई को फोन पर दी गाली
विज्ञापन



उन्नाव। बयारी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों की जांच करना अवर अभियंता को भारी पड़ गया। जांच से झल्लाए प्रधान के भाई ने जेई को फोन कर गालीगलौज किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। जेई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


औरास विकासखंड के बयारी गांव में वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 आवासों का चयन हुआ था। इसमें कुछ अपात्रों के चयन होने की शिकायत बीडीओ को मिली थी।
विज्ञापन



इस पर उन्होंने आवास से लाभान्वित लोगों की पात्रता जांचने के लिए ब्लाक में तैनात जल निगम के अवर अभियंता ओमप्रकाश सिंह यादव को जांच सौंपी थी। अवर अभियंता ने बीडीओ के निर्देशानुसार जांचकर आख्या उन्हें सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेई का आरोप है कि मंगलवार शाम बयारी गांव के प्रधान के भाई ने उन्हें फ ोन किया। आवासों की जांच करने को लेकर गालीगलौज करने लगा। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी। रास्ते में देख लेने के लिए भी धमकाया। जेई ने मामले से बीडीओ को अवगत कराया। बीडीओ सुषमा ने बताया कि ग्राम प्रधान के भाई के फ ोन से जेई को गालीगलौज करने की बात सामने आई है। किसी को जांच से दिक्कत थी तो मुझे बताना चाहिए था। दोबारा जांच करा ली जाती। गालीगलौज करना गलत है। बुधवार को जेई ने तहरीर दी है।



थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।


- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों की जांच भारी पड़ी, जेई ने थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed