फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सड़क हादसों में दो की मौत, अठारह घायल

सड़क हादसों में दो की मौत, अठारह घायल

Sun, 01 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो की मौत, अठारह घायल
सड़क हादसों में दो की मौत, 18 घायल
विज्ञापन


उन्नाव/नवाबगंज। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। वहीं 18 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल व नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। अजगैन के मुर्तजानगर नहर के निकट सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। वहीं आसीवन थानाक्षेत्र के बारीथाना गांव के सामने पिकअप पलटने से अमेठी जिले के जामुन गांव निवासी अधेड़ की मौत हो गई। सफीपुर कोतवाली के परियर के निकट साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद कार पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए।



अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्तजानगर निवासी देश कुमार गुप्ता (40) पुत्र सुखदेव शनिवार दोपहर गांव के सामने हाईवे पार कर रहे थे। तभी कानपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर देख यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी शांति रोने बिलखने लगीं। मृतक के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन




चकलवंशी प्रतिनिधि के अनुसार आसीवन थानाक्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बारीथाना गांव के सामने शनिवार की रात बाइक सवार को बचाने में पिक अप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार अमेठी जिले के जामुन गांव निवासी जायरीन घायल हो गए। सभी मकनपुर स्थित मदार शरीफ जा रहे थे। घायलों की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। हनीफ (55) पुत्र विप्फन निवासी जामुन अमेठी की मौत हो गई। अफरोज (16), आशिया (12) व साफिया (17) पुत्री हाशिम, अब्दुल(60), आलम (8) पुत्र मुबारक, शरिया बानो(36) पत्नी मुबारक, सादिया (16) पुत्री आफाक, नफीस (10) पुत्र नदीम, खुशनुमा (11) पुत्री नासिर, अलीशेर (60), आदिल (12) पुत्र रुखसार, रेशमा बानो (38), सैय्यदा (9), सालिया (12) पुत्री सलीम, अफसार (18) पुत्र निसार, नैय्यर (50), रसूला(50) पत्नी गरीब, निवासी बडेला थाना नसीरा बाद अमेठी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



- मृतकों में एक अजगैन थानाक्षेत्र का, दूसरा अमेठी जिले के जामुन गांव का रहने वाला था, अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed