{"_id":"5b86ec0842c7924639037eae","slug":"51535568904-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से ऊबकर वृद्धा ने मौत को गले लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से ऊबकर वृद्धा ने मौत को गले लगाया
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
असोहा। बीमारी से परेशान वृद्ध महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ वृद्धा के शव को बाहर निकाला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
असोहा थानाक्षेत्र के केवनी निवासी प्रेम नारायण दीक्षित मंगलवार दोपहर बेटे शारदा के साथ दवा लेने शुक्लागंज आए हुए थे। घर पर पत्नी सावित्री (75) अकेले थी। मंगलवार शाम सावित्री ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम तक दरवाजा न खुलने पर जब पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
दरवाजा न खुलने पर जब उन्होंने अंदर झांककर देखा तो सावित्री को फंदे से लटकते पाया। घटना की सूचना पर पहुंचे पति प्रेमनारायण ने पुलिस को सूचना दी। एसओ राजकुमार सरोज ने शव को फंदे से नीचे उतारा। एसओ राजकुमार सरोज ने बताया कि बेटे शारदा ने मानसिक व अन्य बीमारी होने से ऊबकर जान देने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।