{"_id":"5b4a49b14f1c1b6f548b46b3","slug":"51531595185-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के नौ महीने बाद कब्र से निकाला जाएगा शव, होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत के नौ महीने बाद कब्र से निकाला जाएगा शव, होगा पोस्टमार्टम
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। नौ महीने पहले संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत की घटना में मृतक की पत्नी की ओर से ससुराल वालों पर दर्ज कराए गए हत्या का मुकदमे की जांच में पुलिस सोमवार को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी। एसडीएम हसनगंज की मौजूदगी में शव को निकाला जाएगा।
अजगैन थाना के लखनापुर गांव निवासी गोकरन की 3 अक्टूबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवारीजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव को गांव के बाहर दफना दिया था। मृतक की पत्नी निशा ने संपत्ति के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए सास, ससुर, देवर व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। तत्कालीन एसपी पुष्पांजलि ने क्राइम ब्रांच को मुकदमे की जांच सौंपी थी। हत्या की पुष्टि के लिए पुलिस सोमवार को गोकरन के शव को कब्र से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम कराएगी।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव शनिवार को ही निकाला जाना था। लेकिन किन्हीं कारणों से क्राइम ब्रांच नहीं आ पाई। अब सोमवार को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
-पत्नी ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया है हत्या का मुकदमा
-दस महीने पहले हुई थी युवक की मौत, क्राइम ब्रांच कर रही है जांच
-सोमवार को शव को निकलवाकर कराया जाएगा पोस्टमार्टम