{"_id":"5b4b98ec4f1c1b4d748b4f67","slug":"41531681004-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल डिटेल की मदद से लापता छात्र का सुराग लगाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काल डिटेल की मदद से लापता छात्र का सुराग लगाएगी पुलिस
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। घर से स्कूल के लिए निकला छात्र संदिग्ध हालात में लापता हो गया। छात्र के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जल्द ही छात्र के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाएगी। इसके अलावा पुलिस ने छात्र के कुछ करीबी दोस्तों से भी पूछताछ की है।
सदर कोतवाली के रामनगर से सभासद सिनोद यादव का भतीजा नितिन यादव (15) शनिवार सुबह घर से पैट्रियाट स्कूल जाने के लिए निकला था। देर शाम घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने जानकारी की तो पता चल कि वह शनिवार को स्कूल गया ही नहीं था। शनिवार को परिजनों ने पुलिस को नितिन की गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी।
इस बीच रविवार को परिजन दोबारा कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किला चौकी प्रभारी को जांच सौपी गई है। परिजनों से छात्र का मोबाइल नंबर लेकर उसकी काल डिटेल निकलवाई जा रही है। इससे पता चल सकेगा कि उसकी किन लोगों से बात हो रही थी। छात्र के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
-शनिवार सुबह स्कूल जाते समय हुआ था लापता