फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   रिक्शा मिलने के बाद पुलिस ने हकीम को उठाया

रिक्शा मिलने के बाद पुलिस ने हकीम को उठाया

Mon, 15 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रिक्शा मिलने के बाद पुलिस ने हकीम को उठाया
उन्नाव। शहर कोतवाली के लखनऊ-कानपुर हाईवे से कुछ दूर नहर किनारे हत्या कर फेंके गए रिक्शा चालक की घटना में पुलिस ने लखनऊ बाईपास स्थित टेंट लगाकर जड़ी-बूटी से इलाज का दावा करने वाले एक हकीम को पूछताछ के लिए उठाया है। इसी हकीम के टेंट के पास से पुलिस ने रिक्शा बरामद किया था। पुलिस को मिली मृतक के मोबाइल की सीडीआर में एक महिला से बात करने की बात सामने आई है। पुलिस अवैध संबंधों के बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के थाना मछरेटा मिश्रिख के गांव मुुसौली निवासी रामेंद्र पासवान (40) पुत्र गोकरन की गुरुवार रात हत्या कर शव लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित हुसैननगर गांव के पास नहर किनारे फेंक दिया गया था। घटना के बाद चालक का रिक्शा व मोबाइल गायब था। जांच में जुटी पुलिस ने पता लगाया तो जानकारी हुई कि उसने पांच दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया था।
विज्ञापन


पुलिस को गायब रिक्शा लखनऊ बाईपास स्थित अन्नपूर्णाधाम मंदिर के निकट लगे जड़ी-बूटी से इलाज के लिए लगे टेंट के पास खड़ा मिला है। रिक्शा बरामद करने के साथ ही पुलिस बिजनौर जिला निवासी झोलाछाप हकीम को अपने साथ ले गई। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed