फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   स्लाटर हाउस के बाहर असलहों का प्रदर्शन, दो हिरासत में

स्लाटर हाउस के बाहर असलहों का प्रदर्शन, दो हिरासत में

Fri, 29 Mar 2019 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्लाटर हाउस के बाहर असलहों का प्रदर्शन, दो हिरासत में
अचलगंज। औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित एक स्लाटर हाउस के बाहर गुरुवार रात दो युवकों ने अवैध वसूली के विवाद में हंगामा काटा। असलहों का प्रदर्शन भी किया। बवाल बढ़ने पर फैक्टरी प्रबंधतंत्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



गुरुवार रात अचलगंज पुलिस को स्लाटर हाउस प्रशासन की ओर से सूचना मिली थी कि दो युवक फैक्टरी के ठेकेदारों को धमका रहे हैं। प्रशासन का आरोप था कि युवकों ने अपने साथियों के साथ मिल मारपीट की व दबाव बनाने के लिए असलहे भी लहराए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जबकि उनके साथी भाग निकले। पुलिस युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले आई।
विज्ञापन


युवकों का आरोप था कि वह फैक्टरी में लेबर की आपूर्ति करते हैं। हालांकि फैक्टरी वालों ने बिना जानकारी दिए उनके ठेका खत्म कर दिया। जिसको लेकर वह विरोध दर्ज कर रहे थे। वहीं फैक्टरी के अधिकारियों का कहना था कि आरोपी उनके ठेकेदारों से वसूली करते हैं। रुपये न देने पर वह मारपीट कर रहे थे। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अवैध वसूली के विवाद में दो युवकों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed