{"_id":"5b31494d4f1c1b36208b50e6","slug":"21529956685-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा एजेंट की कार का सीसा तोड़ चोरों ने पार की डेढ़ लाख की नगदी व कागज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा एजेंट की कार का सीसा तोड़ चोरों ने पार की डेढ़ लाख की नगदी व कागज
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के लखनऊ बस स्टॉप के निकट खड़ी फॉर्च्यूनर कार से टप्पेबाजों ने सूटकेश सहित डेढ़ लाख की नगदी पार कर दी। घटना के समय कार सवार पास की एक ट्रैक्टर एजेंसी गया था। लौटा तो कार का सीसा टूटा मिला। पुलिस ने आस-पास चेकिंग अभियान भी चलाया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
लखनऊ के थाना पीजीआई रायबरेली रोड निवासी दीपक पांडेय पुत्र सुदामा पांडेय बीमा एजेंट हैं। उनके पास कई कंपनियों का काम है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे नवाबगंज हाईवे स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में ट्रैक्टर खरीद का दो लाख रुपये देने के लिए रुके थे। कार मे एक सूटकेस पड़ा था जिसमें डेढ़ लाख रुपये की नगदी के साथ ही बीमा संबंधी कागजात पड़े हुए थे।
मौका मिलते ही चोरों ने कार के पीछे के दरवाजे का सीसा तोड़ा और उसमें रखा सूटकेस चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान पुलिस को टूटा हुआ सूटकेस कागजों के साथ सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बनी बार्डर के निकट खंती में पड़ा मिला है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।