फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   युवक का घर में फांसी से लटका मिला शव

युवक का घर में फांसी से लटका मिला शव

Sat, 09 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवक का घर में फांसी से लटका मिला शव
युवक का घर में फांसी से लटका मिला शव
विज्ञापन


उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के गांव पवई में युवक का शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों को जानकारी हुई। युवक मंगलवार को शहर स्थित अपने घर से गांव गया था। पुलिस के मुताबिक शव कई दिन पुराना है। मृतक की मां ने किसी के प्रताड़ित करने या किसी तरह की उलझन होने से इनकार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक गांव की जमीन बेचना चाहता था। मां ने इनकार कर दिया था। यह भी घटना की वजह हो सकती है।


माखी थाना के पवई गांव निवासी दीपू (22) पुत्र स्व. तेजालाल का शहर के मोहल्ला लोधनहार में भी मकान है। दीपू मां सावित्री के साथ यहीं रहता था। मंगलवार को वह मां सावित्री से गांव जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। तीन दिन बेटे के घर वापस न आने पर मां व बहन शिवदेवी पत्नी सुरेंद्र निवासी जटपुरवा ने पता लगाने की कोशिश नहीं की। माखी थाना या शहर कोतवाली में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दीपू के घर से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दीपू की मां सावित्री और बहन शिवदेवी को बुलाया। इसके बाद घर का दरवाजा खोला गया। अंदर दीपू का शव दुपट्टे से लटक रहा था। शव पुराना होने से खराब हो चुका था। है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ डीपी शुक्ला ने बताया कि दीपू गांव की जमीन बेचना चाहता था। मां ने आधारकार्ड नहीं दिया। इससे उसने आत्महत्या कर ली।

- दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों को हुई जानकारी, मंगलवार को शहर के लोधनहार स्थित घर से गया था गांव
अमर उजाला ब्यूरो


दो बीघा जमीन बेचना चाहता था दीपू
दीपू पवई गांव में दो बीघा जमीन बेचना चाहता था। इसके लिए वह मां सावित्री देवी से आधार कार्ड मांग रहा था। मां ने आधार कार्ड देने से मना किया था। इससे नाराज होकर वह गांव चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed