{"_id":"5c5f23c1bdec22736b5ea3e3","slug":"201549738945-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग पर ट्रक ने वृद्ध को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजमार्ग पर ट्रक ने वृद्ध को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली के निकट वृद्ध को ट्रक ने कुचल दिया। शव कई घंटे तक राजमार्ग पर ही पड़ा रहा। इससे कई अन्य भारी वाहन उसे कुचलते हुए निकल गए। सूचना के लगभग दो घंटे बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है।
अजगैन के चमरौली के निकट शुक्रवार रात एक अज्ञात वृद्ध को ट्रक ने रौंद दिया था। घटनास्थल के निकट संचालित होने वाले एक होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि वृद्ध की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। वृद्ध स्लेटी लाइनिंग पैंट व सफेद शर्ट पहने हुए है। उसकी उम्र लगभग साठ वर्ष है।