फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   24 लाख की ठगी में दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा

24 लाख की ठगी में दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Fri, 04 Jan 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
24 लाख की ठगी में दो पर धोखाधड़ी का मुकदमा
उन्नाव। सदर कोतवाली के जवाहरखेड़ा में 135 महिलाओं से 24 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिलाओं की शिकायत के पांच दिन बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले कोतवाली पुलिस लगातार महिलाओं को टरका रही थी।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के जवाहरखेड़ा निवासी रामदुलारी, रिंकी, रुखसाना, उर्मिला ने 29 दिसंबर को कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक सिंगरौसी निवासी सुनीता व रामआसरे ने क्षेत्र की 135 महिलाओं से 18-18 हजार रुपये जमा कराए थे। रुपये जमा कराने वाली महिला ने तीन अलग अलग कंपनियों में रुपये जमा करने व एक साल में दोगुने रुपये देने का वादा किया था। एक साल पूरा होने के बाद उन्होंने जब रुपये मांगने शुरू किए तो महिला पति समेत फरार हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस उन्हें लगातार टरका रही थी। महिलाओं ने जब एसपी से शिकायत की तब गुरुवार को पुलिस ने आरोपी सुनीता व रामआसरे पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। सदर कोतवाली अरुण द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-135 महिलाओं को रुपये दोगुना करने का झांसा दे की थी ठगी
- शिकायत के पांच दिन बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed