{"_id":"59f76d3c4f1c1bda538b9e83","slug":"20-000-looted-by-salesmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को मारपीट कर बीस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को मारपीट कर बीस हजार लूटे
unnauo
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। मोपेड सवार सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक सवार पांच लुटेरों ने 14 हजार की नगदी समेत 20 हजार लूट लिए। लुटेरे हवा में तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के जिंदासपुर गांव निवासी राम बालक चौरसिया पान मसाला व अन्य सामग्री बेचता है। सोमवार की शाम वह दुकानों में सामग्री देकर घर लौट रहा था।
हसनगंज - रसूलाबाद मार्ग पर गजफ्फर नगर के पास तीन बाइक में सवार पांच लुटेरों ने राम बालक को रोका। एक लुटेरे ने उसकी कनपटी में तमंचा लगा दिया। लुटेरों ने सेल्समैन से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद 14 हजार रुपये के अलावा चार हजार कीमत का माल व मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना के संबंध में कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। मामले की जांच की जा रही है।