{"_id":"5c9bc77fbdec22145c46e363","slug":"181553713023-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान के ताले तोड़ तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल दुकान के ताले तोड़ तीन लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। आसीवन थानाक्षेत्र के कसबा मियागंज में चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़ दो लैपटाप, 11 मोबाइल, एसेसरीज व दो हजार रुपये उठा ले गए। बुधवार सुबह पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। पुलिस को पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है।
आसीवन के कस्बा मियागंज निवासी विनोद यादव पुत्र गंगा प्रसाद की कसबे में ही मोबाइल की दुकान है। विनोद यादव ने बताया कि मंगलवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह जब दुकान पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था। विनोद के अनुसार दुकान में दो लैपटॉप, मोबाइल, एसेसरीज रखे हुए थे। चोर सब ले गए। आसीवन थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-चोर दो लैपटॉप, 11 मोबाइल ले गए, पुलिस को दी तहरीर