फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बिजली कर्मचारी को तमंचा लगा लूट लिए 16 हजार

बिजली कर्मचारी को तमंचा लगा लूट लिए 16 हजार

Fri, 01 Feb 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजली कर्मचारी को तमंचा लगा लूट लिए 16 हजार
पुरवा। संविदा बिजली कर्मचारी पर तमंचा तान बदमाशों ने 16 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव सुब्बाखेड़ा निवासी सोनू यादव पुत्र रामचंद ने विद्युत विभाग कार्यालय में संविदा पर तैनात है। सोनू यादव ने बताया कि बुधवार रात वह बाइक से घर जा रहा था। जैसे वह पुरवा मौरावां मार्ग पर बिल्लेश्वर मंदिर के निकट पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार गिरा दिया। उन्होंने उस पर तमंचा लगा दिया और जेब में पड़े 16 हजार रुपये निकाल लिए।


इस बीच जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। गुरुवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार्यवाहक प्रभारी करुणाशंकर तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है। घटना की सूचना कई घंटे बाद दी गई ऐसे में घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन


-पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed