{"_id":"5c50a432bdec221a3766836e","slug":"171548788786-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के एक मोहल्ला निवासी इंटर की छात्रा ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर लखनऊ के होटल में दो दिन रखने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी इंटर की छात्रा के मुताबिक बीते मंगलवार को वह घर से स्कूल जा रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले दो युवक उसे बात करने के बहाने शहर के एक होटल में लेकर गए। इसके बाद उसे नाश्ते में नशीला पदार्थ देकर अपने साथ लखनऊ लेकर चले गए। लखनऊ के एक होटल में उसे कमरे में रखा और कई बार दुष्कर्म किया। गुरुवार देर शाम वह किसी तरह होटल से निकली और घरवालों को फोन कर जानकारी दी। रात को वह घर पहुंची।
पीड़िता की मां का आरोप है कि बेटी से घटना की जानकारी होने पर वह बेटी को लेकर पुलिस चौकी गई लेकिन जांच के नाम पर मामले को टाल दिया गया। एक सप्ताह में कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को पीड़िता व उसकी मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
- लखनऊ ले जाकर एक होटल में रखा गया था
-एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए