फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   नाबालिग पर पुलिस ने कर दी गैंगस्टर की कार्रवाई

नाबालिग पर पुलिस ने कर दी गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 24 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग पर पुलिस ने कर दी गैंगस्टर की कार्रवाई
उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने आला अधिकारियों को खुश करने की फेर में ताबड़तोड़ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इस दौरान लोगों का आपराधिक इतिहास भी खंगालना जरूरी नहीं समझा। पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई में एक किशोर को भी शामिल कर दिया। मामला जानकारी में आते ही पीड़ित किशोर की मां ने डीजीपी व एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के पीतांबर नगर निवासी ममता द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने एक माह पूर्व सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। जिसमें उसके नाबालिग बेटे को भी शामिल कर लिया। ममता का कहना है कि आवास विकास निवासी छह युवकों ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी से मारपीट की थी।
विज्ञापन


एक जनप्रतिनिधि के दबाव में पुलिस ने उसकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। जबकि आरोपियों की तहरीर पर उसके बेटे के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर दिया। इसी कार्रवाई के बाद पुलिस ने जनवरी माह में दर्ज हुए मुकदमे को आधार बना उसके बेटे पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई कर दी। पीड़िता ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजने के साथ ही एसपी एमपी वर्मा से भी मामले की शिकायत की है। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-किशोर की मां ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
-न्याय के लिए डीजीपी व एसपी को दिया शिकायती पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed