{"_id":"5c952d43bdec22143439c8da","slug":"161553280323-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने आग लगाकर की खुदकुशी, बचाने में भाई व बेटा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने आग लगाकर की खुदकुशी, बचाने में भाई व बेटा झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। घरेलू विवाद में युवक ने मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। युवक को बचाने में उसका भाई व बेटा झुलस गया। परिजनों ने झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आग लगाने वाले युवक ने दम तोड़ दिया।
अचलगंज थाना क्षेत्र के निधान खेड़ा मजरे ओरहर निवासी जटाशंकर (45) पुत्र सुखमीलाल का गुरुवार रात परिजनों से विवाद हो गया था। इस बीच उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली। कुछ ही देर में जटाशंकर जलने लगा तो परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ा। जटाशंकर के र्भाई सुरेश व बेटे सतीश ने किसी तरह आग बुझाई। हालांकि इस दौरान वह भी गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन एंबुलेंस से आग से झुलसे तीनों लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जटाशंकर को मृत घोषित कर दिया। मृतक जटाशंकर के चार बेटे हैं।
बड़े बेटे रंजीत की 8 मई को तिलक व 15 मई को शादी होनी था। वह मुंबई में नौकरी करता है। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने घरेलू विवाद में आग लगाने की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-घरेलू विवाद में युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क लगाई थी