{"_id":"5c5dd625bdec227368422167","slug":"161549653541-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। थानाक्षेत्र के विश्रामखेड़ा में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर को बदमाशों ने चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को दौड़ाया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि खुद को घिरता देख वह ट्रैक्टर छोड़ भाग निकले। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को भी सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है।
औरास थाना क्षेत्र के विश्राम खेड़ा मजरा अरसेना निवासी अनूप कुमार शुक्ला पुत्र राकेश शुक्ला ने गुरुवार रात ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा किया था। रात करीब 11 बजे बदमाश ट्रैक्टर स्टार्ट कर ले जाने लगे। ट्रैक्टर स्टार्ट होने की आवाज सुन अनूप ने शोर मचाया तो ग्रामीण सक्रिय हो गए।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लेकर भाग रहे बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। ऐसे में बदमाशों ने बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि कई गांव के ग्रामीणों द्वारा घेरा बनाने पर बदमाश महबूबखेड़ा में यासीन के बाग में ट्रैक्टर छोड़ भाग निकले। शुक्रवार सुबह अनूप कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-ग्रामीणों के दौड़ाने पर ट्रैक्टर छोड़ भागे बदमाश
-रात भर चला बवाल, पुलिस को नहीं लगी भनक