{"_id":"5b0d969c4f1c1ba76e8b535a","slug":"161527617180-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर को बनाया निशाना, बीस हजार नगदी व मोबाइल किए पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर को बनाया निशाना, बीस हजार नगदी व मोबाइल किए पार
Updated Tue, 29 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर कोतवाली में दही चौकी स्थित एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर से बीस हजार की नगदी समेत लगभग पचीस हजार कीमत के दो मोबाइल पार कर दिए। खटपट की आवाज सुन घर वालों की नींद खुल गई। इन्होंने चोरों का पीछा किया। इसमें से एक को पहचान लिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दही चौकी इलाके में फैक्ट्री कर्मी अनुराग यादव का मकान है। सोमवार रात अनुराग परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। तभी बाउंड्री फांदकर घर के अंदर पहुंचे चोरों ने अलमारी में रखी बीस हजार की नगदी व पास में रखे दो मोबाइल पार कर दिए। नगदी व मोबाइल लेकर भाग रहे चोरों ने दोबारा बाउंड्री फांदी तो आहट पर परिजनों की नींद खुल गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग भी उठ गए। सभी ने चोरों का पीछा किया। यह हाथ नहीं लगे। अनुराग के मुताबिक एक चोर को कपड़ों से पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि पड़ोस में ही एक मकान है। इसमें काफी किरायेदार रहते हैं। चोर भी इसी मकान की ओर भागे थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। दही चौकी इंचार्ज हसीब अहमद ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। जांच की जा रही है।
फैक्ट्रीकर्मी के घर से बीस हजार नगद व मोबाइल चोरी
- चोरों के भागने की आहट पर परिजनों की खुली नींद, किया पीछा