{"_id":"5b06cb7f4f1c1b9f6e8b4624","slug":"161527171967-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनी दरोगा की पत्नी की चेन लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनी दरोगा की पत्नी की चेन लूट ले गए बाइक सवार लुटेरे
Updated Thu, 24 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनी दरोगा की पत्नी की चेन लूटी
- पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला कॉलेज रोड स्थित गायत्री मंदिर के निकट पल्सर सवार लुटेरों ने ट्रेनी दरोगा की पत्नी के गले से चेन खींच ली। इस दौरान पीछे बैठे लुटेरे का गमछा व चश्मा वहीं गिर गया। महिला के शोर मचाने पर भीड़ लग गई। लुटेरों का पता नहीं चला। चेन स्नेचिंग की जानकारी पर अस्पताल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे।
शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी रामदेवी पत्नी जयसिंह कॉलेज रोड निवासी शिवप्रताप सिंह के यहां आयोजित भंडारे में शामिल होने आई थीं। यह देर शाम पैदल घर लौट रही थीं। गायत्री मंदिर के निकट पीछे से आए पल्सर सवार लुटेरों ने गले में झपट्टा मारकर चेन खींच ली। रामदेवी खुद को बमुश्कि ल गिरने से बचा पाईं। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे का गमछा व चश्मा सड़क पर गिर गया। रामदेवी के चीखने पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बाइक सवार लुटेरों का पीछा किया। इसमें सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव ने जांच की। पीड़िता ने बताया कि बाइक सवार लुटेरों में एक हेलमेट लगाए था। वारदात के बाद लुटेरे टाइप टू कॉलोनी होते हुए भाग निकले। पुलिस ने आसपास घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोई सुराग नहीं मिला।
लोगों के मुताबिक गायत्री मंदिर के निकट शाम को लड़कों का जमावड़ा लगता है। मोहल्ले के लोगों के अलावा दूसरे मोहल्लों के लोग भी यहां रुकते हैं। इसमें यह नहीं पता चल पाता कि कौन लुटेरा है या कौन मंदिर में दर्शन करने आया है। चौकी इंचार्ज रामजीत ने बताया कि पीड़िता के पति ट्रेनी दरोगा हैं। तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।