फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   फंदे से लटका मिला किसान का शव

फंदे से लटका मिला किसान का शव

Fri, 07 Jun 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला किसान का शव
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय मलकादिम में गुरुवार की सुबह एक किसान का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल आसीवन का बताकर लौट गई। लगभग एक घंटे बाद पहुंची आसीवन थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीमा विवाद में एक घंटे तक फंदे पर झूलता रहा शव।
विज्ञापन


गांव सराय मलकादिम निवासी अमृत लाल (42) पुत्र रामपाल खेती किसानी करता था। बुधवार रात उसका पत्नी बिशुना से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से बिना बताए चला गया था। गुरुवार सुबह उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर खैराबाद निवासी वासुदेव के बाग में आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने हसनगंज पुलिस को सूचना दी। हसनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल आसीवन का बता लौट गई। इस बीच परिजनों ने आसीवन थाने को सूचना दी। सूचना के लगभग एक घंटे बाद आसीवन थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसीवन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक अमृतलाल के दो बेटे हैं। जिनमें सर्वेश (20) व सुभाष (12) है। पत्नी बिशुना ने बताया कि बड़े बेटे सर्वेश का 15 जून को तिलक है। सर्वेश की शादी तकिया गांव में तय हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार बिशुना इस बात से नाराज थी। इसी बात पर उसका आए दिन पति से झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed