फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बाइक सवार छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, मौसेरा भाई घायल

बाइक सवार छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, मौसेरा भाई घायल

Wed, 22 May 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, मौसेरा भाई घायल
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र में जगदीशपुर गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बुलेट बाइक चला रहे छात्र की कुचल कर मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई घायल हो गया। छात्र हेलमेट लगाए था। ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया। घायल युवक को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन



लखनऊ के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के 505/5 कैलाशपुरी निवासी कमल अवस्थी लखनऊ यूनिवर्सिटी में लिपिक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार दोपहर उनका बेटा शशांक अवस्थी (19) अपने मौसेरे भाई प्रणीत द्विवेदी के साथ अपनी बुलेट बाइक से कानपुर देहात के अकबरपुर में रहने वाली अपनी मौसी के घर जा रहा था। दोनों अजगैन कोतवाली के जगदीशपुर के निकट पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे बाइक चला रहे शशांक अवस्थी की मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई प्रणीत घायल हो गया। पुलिस ने घायल प्रणीत को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया। शशांक के परिजनों को सूचना दी। पिता कमल अवस्थी ने बताया कि शशांक चार बच्चों में एकलौता बेटा था। वह लखनऊ के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। अजगैन कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला है। ट्रक मालिक व चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट सड़क पर पड़ा रहा शव, लगा जाम
हादसे के बाद छात्र का शव 15 मिनट तक हाईवे पर ही पड़ा रहा। जिससे हाईवे पर जाम के हालात बन गए थे। इस दौरान एक ट्रक ने लखनऊ से कानपुर जा रही रेंज रोवर कार में टक्कर मार दी। इस पर कार व ट्रक चालक में विवाद हो गया। जाम बढ़ने पर पुलिस दोनों चालकों को कोतवाली लेकर चली गई।


भाई की मौत के सदमे में अपनी चोटें भूल गया प्रणीत
ट्रक की टक्कर से शशांक की मौत हो गई थी। जबकि प्रणीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रणीत को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। हालांकि उसने जाने से इनकार कर दिया और वह दुर्घटनास्थल पर ही बैठ गया। किसी तरह पीआरवी के जवान उसे समझाकर अस्पताल ले गए। जहां उसका उपचार किया गया।


-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन में हुआ हादसा
-लखनऊ से कानपुर देहात मौसी के घर जा रहा था युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed