फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया, कई राउंड फायरिंग

तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया, कई राउंड फायरिंग

Sun, 24 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
तमंचा लेकर युवक को दौड़ाया, कई राउंड फायरिंग
फ तेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के परशुरामपुर में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर समेत चार युवकों ने जमकर हंगामा काटा। जान से मारने की नीयत से एक युवक को दौड़ा लिया और तमंचे से कई राउंड हवाई फायरिंग की। बवाल बढ़ने पर ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



फतेहपुरचौरासी के परशुरामपुर निवासी धीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे पास के पपरिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमप्रकाश ने फ ोन कर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने जब विरोध किया तो अपने कई साथियों के साथ उसके घर आ धमका।
विज्ञापन


यहां एक युवक ने उसके भतीजे जितेंद्र सिंह को दौड़ा लिया व जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण घराें से बाहर आ गए। ग्रामीणों ने एकजुट होते हुए एक आरोपी सुनील सिंह को पकड़ लिया। जबकि अन्य भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुनील को तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ग्रामीणों ने एक को पकड़ा, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed